Live

26 साल बाद मिला न्याय

हत्या के तीन दोषियों को मिल गई सजा..

A
Arun Chourasiaलेखक

GOPALGANJ - बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से है,यहां 26 साल बाद हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।यह सजा सिविल कोर्ट के एडीजे-10 शैलेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने सुनाई है.

मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर 1997 में बरौली के बतरदहे में कासिम मियां नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी.इस हत्याकंड में 26 साल बाद परिजनों को न्याय मिला है।कोर्ट ने हत्या के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और इसके साथ ही 50-50 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है.न्याय के लिए लगातर संघर्ष कर रहे परिजनों ने इस सजा को बाद संतोष जताया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें