Live

CRIME NEWS

शेखपुरा में पशुपालक की सोए अवस्था में गोली मार हत्या..

A
Arun Chourasiaलेखक

sheikhpura:-बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिला से है..जहां सरकारी जमीन पर पशु बंधने के विवाद में एक पशुपालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है..हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया,जब पशुपालक अपने बथान में सो रहा था.

हत्या की यह वारदात शेखपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव की है,.यहां बथान में सोये पशुपालक को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी.मृतक की पहचान जागो यादव के रूप में की गई है.



मृतक जागो यादव के बेटे ने बताया है कि पांच अपराधियों ने मिलकर उनके पिता की हत्या की है.वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिनोद राम ने बताया है कि यह घटना सरकारी जमीन पर पशु बाँधने को लेकर अंजाम दिया गया है. मृतक को पहले भी कई लोगों ने पशु बांधने को लेकर धमकाया था,जिसके बाद उन्हें सरकारी जमीन पर पशु बांधने स मना किया गया था पर मृतक ने इस पर ध्यान नहीं दिया और अब इनकी हत्या हो गई है.परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

शेखपुरा से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें