Live

BREAKING NEWS

महिला की हत्या कर बेटी का अपहरण,इलाके में सनसनी

A
Arun Chourasiaलेखक

Nawada:-बड़ी खबर नवादा से है,जहां महिला की हत्या कर उसके 7 साल की बेटी को बदमाश उठा ले गये हैं.इस वारदात के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है.


पूरी घटना नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कुढेता गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने घर में सो रही मां की हत्या कर उसकी 7 वर्षीय बेटी को उठा ले गए हैं, जिसका अभी तक किसी तरह का सुराग नहीं मिला है.स्थानीय थाना के साथ ही लाके के डीएसपी मौके पर पहुंच छानबीन में जुटे हैं.


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला कुढेता गांव निवासी शंकर सिंह की पत्नी किरण कुमारी है. और गायब लड़की का नाम मानसी कुमारी है.मृतक किरण के पति शंकर सिंह दिल्ली एनटीपीसी में कार्यरत हैं.


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है और अपहृत लड़की की तलाशी में पुलिस की की टीम छापेमारी कर रही है.जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें