BREAKING NEWS
नीतीश कैबिनेट ने 25 प्रस्तावों पर लगाई मुहर,मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज को मंजूरी
patna:-बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से हैं..यहां नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर मुहर लगा दी है.सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत विभिन्न विभागों के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए हैं.
जिन 25 एजेंडो पर नीतीश कैबिनेट ने मुहर लगाई है.उसमें सहरसा मे नये राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल को मंजूरी प्रमुख है.इसके साथ ही शिक्षक भर्ती को लेकर 35 करोड़ की राशी मंजूर की गई है.पटना,नवादा,सुपौल,समस्तीपुर,गया एवं दरभंगा समेत अन्य जिलों में 10 अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाने की मजूरी दी गई है.पटना की सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिए 259 करोड़ की मंजूरी दी गई है..शेखपुरा जिले मे इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने को मंजूरी दी गई है.इसके साथ ही मधुबनी मे न्यायालय भवन के लिए 31 करोड़ की मंजूरी दी गई है.मुंगेर सदर अस्पताल की डॉक्टर रोहित निराला को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.
अपडेट जारी है
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।