BREAKING NEWS
चतरा में NTPC परियोजना परिसर में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी
चतरा: बड़ी खबर चतरा से है जहां जिले के टंडवा में संचालित एनटीपीसी परियोजना परिसर में अचानक आग लग गई. आग लगने से काफी अफरा तफरी मच गई.
जानकारी के अनुसार परियोजना में कार्यरत बीएचएल कंपनी के स्टॉक यार्ड में रखे रबर सहित अन्य उपकरणों में आग लग गई. घटना की जानकारी के बाद मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी पहुंचे . फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट से आग लगी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।