Hindi News / जहानाबाद में 3 युवकों का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने किया FIR...

BREAKING NEWS : जहानाबाद में 3 युवकों का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पुलिस ने किया FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Edited By:  |
breaking news

जहानाबाद: जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वायरल वीडियो में एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक नजर आ रहे हैं,जिनमें से दो युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर फायरिंग करते दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आते ही स्थानीय थाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको थाना क्षेत्र के लोहा बिगहा गांव का है. वीडियो में युवकों द्वारा जिस तरह से बीच सड़क पर हथियार लहराया जा रहा है और फायरिंग की जा रही है. इसको लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी. इसको लेकर के घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. साथ ही वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है. प्रारंभिक जांच में कुछ युवकों की पहचान घोसी एवं काको थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासियों के रूप में की गई है. पुलिस उनकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियो में हथियार का प्रदर्शन करने वाले और फायरिंग करने बाले युवकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट—