Live

हत्या के बदले हत्या...

लखीसराय में जेल से निकलते ही हत्या के आरोपी का मर्डर...

A
Arun Chourasiaलेखक

Lakhisarai:-बड़ी अपराधिक खबर लखीसराय से है,जहां दिन दहाड़े अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है।हत्या की यह वारदात नगर थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव की है।

बताया जा रहा है कि रेहुआ निवासी घिना यादव अपने बथान पर काम कर रहा था, इसी दौरान दो की संख्या में गांव के ही दो युवक आए और घिना यादव के सिर में चार गोलियां दाग दी‌। जिससे घिना यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश है‌। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की हत्या हुई है। वो भी रेहुआ निवासी बबलू सिंह हत्याकांड में जेल गया था और तकरीबन एक साल पहले जेल से छुटकर आया था।

बबलू सिंह हत्याकांड के प्रतिशोध में ही घिना यादव की हत्या की गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतक के पुत्र ने भी बताया कि गांव के ही दो युवक ने गोली मारकर हत्या की है।

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या हुई है। बबलू सिंह के पुत्र ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। इधर इस घटना की सूचना पर सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव भी रेहुआ गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। और जल्द ही मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें