Live

BREAKING NEWS

6 मवेशी व्यापारी से 7 लाख की लूट,विरोध करने पर मारी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

PURNIA:-खबर बिहार के पूर्णिया से है.यहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर मवेशी व्यापारियों से लाखों की लूट की है और पैसे देने में आनाकानी करने पर गोली मार दी है.इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.


यह वारदात जिले के बनमंखी रेलवे ढाला के पास की है.मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सरेआम 6 मवेशी व्यापारियों से करीब 7 लाख की लूट कर ली है और पैसे देने में आनाकानी करने पर एक व्यापारी को गोली मार दी.घायल व्यापारी शरीफुल शेख को गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया गया.गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर प्राथमिक इलाज के बाद शरीफुल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

घटना के बाबत साथी व्यापारी और मंडी के सदस्य ने कहा कि वे लोग 6 की संख्या में व्यापारी पिकअप से मालदह से बकरी खरीदने बनमनखी मवेशी हाट जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार 6 अपराधी हथियार से लैस होकर वहां आया और रुपया छीनने लगा । विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यापारी शरीफुल शेख को गोली लगी है । उनकी हालत गंभीर है। लूटने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए। इसके बाद वे लोग घायल को लेकर जीएमसीएच पहुंचे हैं।घटना की सूचना बनमन्खी थाना को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।


पूर्णियां से प्रफुल्ल झा और अमित कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें