Live

सनसनी

LAKHISARAI में व्यवसायी से 4.5 लाख की लूट..पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई..

A
Arun Chourasiaलेखक

Lakhisarai:-बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से है...यहां पिकअप वैन से जा रहे व्यवसायी से साढ़े चार लाख की लूट हुई है.हथियारबंद अपराधियों ने बीती देर रात लूट की घटना को अंजाम दिया है.यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बालगूदर के समीप हुई है.

वहीं लूट की सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने अपराधियों का पीछा करते हुए कार्रवाई की है.पुलिस ने इस घटना मे शामिल पांच अपराधी को लूट के रूपया के साथ पकड़ा है.इनके पास से एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है.इन अपराधियों की गिरफ्तारी सीमावर्ती मुगेंर जिला से हुई है.ये अपराधी लूट के बाद सुमो गोल्ड वाहन से भागे थे..और सही इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें