Live

FIVE MURDR CASE

कटिहार पुलिस ने 50 हजार के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

KATIHAR:- बिहार की कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.50 हजार के ईनामी अपराधी राजेश यादव को गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई जिले की बरारी थाना क्षेत्र में 5 लोगों की हुई हत्या मामले में की गयी है.


बताते चले कि पिछले साल कटिहार के बरारी थाना के बकिया सुखाए दियारा क्षेत्र में मोहन ठाकुर गिरोह के द्वारा पांच लोगो की हत्या कर दी गई थी .इस हत्याकांड में अब तक 19 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.इस मामले में राजेश कुमार अब तक फरार था.और पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को 50 हजार के ईनाम की घोषणा की थी.


इस संबंध में जिले के एसपी जितेंद्र कुमार के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था.इस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहन ठाकुर गिरोह के सक्रिय सदस्य पचास हजार का इनामी बदमाश राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

इसके साथ ही एसपी ने आश्वासन दिया कि दियारा इलाके में पुलिस की गश्ती लगातार जारी रहेगी ताकि किसानों को फसल उगाने से लेकर उसकी कटाई तक के लिए किसी तरह की परेशानी न हो सके.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें