Live

सनसनी

नगर निगम के पार्षद पति एवं उनके सहयोगियों को सरेआम गोलियों से भूना..

A
Arun Chourasiaलेखक

KATIHAR:-बड़ी खबर बिहार के कटिहार से हैं,यहां नगर निगम के वार्ड पार्षद के पति समेत दो की गोली मार हत्या कर दी गयी है.डबल मर्डर की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है.घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी,जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है.


हत्या की यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक पर हुई है.यहां के नगर निगम के वार्ड संख्या-45 के पार्षद खुशबू प्रवीण के पति छोटू पोद्दार और एक सहयोगी प्रीतम पर अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग की.गोलीबारी की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी.आनन-फानन में छोटू पोद्दार और प्रीतम को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही मृत घोषित कर दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों ने 10 से 25 राउंड फायरिंग की है जिसकी वजह से दोनो की मौत हो गयी है.वहीं डबल मर्डर की इस घटना से हरकत मे आयी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.स्थानीय नगर थाना की पुलिस के साथ ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें