Live

रिश्ता शर्मसार

खगड़िया में मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की

A
Arun Chourasiaलेखक


PATNA:-खगड़िया में एक सनसनीखेज वारदात हुई है,जहां पति-पत्नी के बीच का रिश्ता तार-तार हुआ है.जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के हरदास चक गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी है और शव को बोरा में रखकर बाइक पर लोड करके गायब कर दिया है ।पत्नी पूजा की शव को बोरा में रखकर बाइक से ले जाते आरोपी पति सुमन कुमार का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।



पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।इसी विवाद में पति ने अपने घर में ही अपनी पत्नी पूजा की जान ले ली.पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें