Live

BREAKING NEWS

मुजफ्फरपुर में बस-ऑटो की भीषण टक्कर,एक ही परिवार के 4 की मौत के बाद बवाल

A
Arun Chourasiaलेखक

MUZAFFARPUR:-बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है,यहां बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई है जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई यात्री घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के सुजावलपुर स्थित एन.एच पर बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हुई है जिसमेंं इस दुर्घटना में चार की मौत हो गयी है और कई घायल हैं.इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं वहीं मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही है.

मिली जानकारी के अऩुसार सभी मृतक लोकल सुजावलपुर के रहनेवाले हैं और सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें