भयानक हादसा
पटना के घर में सिलेंडर फटने से मिस्त्री समेत परिवार के कई सदस्य चपेट में आए..
patna:-बड़ी खबर राजधानी पटना से है..यहां सिलेंडर विस्फोट में 6 सदस्य चपेट मे आ गए और उनमें से एक की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से झुलसे 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के अमरुद्दी गली में हुई है.यहां खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक कर गया जिसकी जांच करने के लिए एक मिस्त्री को बुलाया गया था.मिस्त्री जब इससकी जांच कर रहा था..उसी समय नोजल में आग लग गई और फिर सिलेंडर विस्फोट कर गया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई.मौके पर एक की मौत हो गई है,जबकि 5 गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।