BREAKING NEWS
SAMASTIPUR के रोसड़ा में उपमुख्य पार्षद के पति की हत्या.. गुस्से में हैं समर्थक
BREAKING NEWS:-बड़ी खबर समस्तीपुर जिला के रोसड़ा से हैं,यहां के नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद के पति की गोली कर हत्या कर दी गई है..इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं उनके समर्थक आक्रोशित हैं और सड़क जाम कर हंगामा कर रहें हैं.विरोध में रोसरा बाजार भी बंद है.
हत्या की वारदात रोसड़ा थाना के लक्ष्मीपुर इलाके की है.इस इलाके में मृतक का आवास भी है.मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरूण महतों रोसरा नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद रह चुके हैं और अभी इनकी पत्नी बबीता देवी रोसरा नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद हैं.हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.समर्थक आक्रोशित हैं और हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर रहें हैं वहीं मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं..
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।