मची अफरा-तफरी
शादी समारोह में जा रहे तीन बाइक सवार के साथ हो गया बड़ा हादसा...
सासाराम-खबर रोहतास से है..यहां दोस्त की शादी समारोह में जा रहा बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया..और बाइक पर सवार तीन में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार में हुई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक शादी समारोह में जा रहा थे.तभी ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मारी दी.इस टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया.स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लियाऔर उसे पुलिस के हवाले कर दिया...वहीं ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है..वहीं हादसे के शिकार युवकों के परिवार में हाहाकर मचा हुआ है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।