Live

गिरी गाज

जमाबंदी में छेड़छाड़ मामले में कर्मचारी के बाद अब अधिकारी पर गिरी गाज,निलंबित..

A
Arun Chourasiaलेखक

DESK:-जमाबंदी में छेड़छाड़ की शिकायत पर बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. पूर्वी चंपारण के छौड़ादानों के अंचलाधिकारी पंकज कुमार को निलंबित कर दिया गया है.निलंबन के दौरान पंकज का मुख्यालय तिरहुत प्रमंडल रखा गया है.


बताते चलें कि छौड़ादानो अंचल में दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के लिए पैसे लेकर गड़बड़ी की शिकायत के बाद विभागीय जांच कराई गई थी जिसमें आरोप सही पाए गए थे.इसके बाद राजस्व कर्मचारी एवं आईटी सहायक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.और जमाबंदी रद्दीकरण का प्रस्ताव अपहर समाहर्ता को भेजा गया था.अपहर असमाहर्ता ने संबंधित आदेश को विलोपित कर दिया था और इस मामले की समीक्षा के क्रम में पाया था कि कार्यालय प्रधान होने के नाते इस गड़बड़ी के लिए अंचलाधिकारी को भी जवाबदेह माना गया था..


अगर अंचलाधिकारी अपने कार्य के प्रति गंभीरता दिखाते तो इस तरह की गड़बड़ी नहीं होती.और फिर अंचलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गयी और अब अंचलाधिकारी पंकज कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें