TRANSFER
CM नीतीश ने कई BAS अधिकारियों का किया तबादला,बदल गए DDC और ADM..
PATNA:- बड़ी खबर राजधानी पटना से है,जहां नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है.कई जिलों के उप विकास आयुक्त एवं एडीएम बदल गए हैं.इस तबादला को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इस अधिसूचना के अनुसार अमरेंद्र कुमार किशनगंज के अपर समाहर्त्ता बने हैं.वहीं अमित कुमार कटिहार के उप विकास आयुक्त,मनन राम सीतामढ़ी के उप विकास आयुक्त,राजेश्वरी पांडेय को कैमूर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है.सीवान के उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ,सारण के अपर समाहर्त्ता शंभु शरण पांडेय,सीवान के अपर समाहर्त्ता उपेंद्र प्रसाद सिंह,खगड़िया की अपर जिला दंडाधिकारी आरती बनी हैं.इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के आपदा पदाधिकारी मनोज कुमार कुमार को बनया गया है और कुमार रविन्द्र को बेतिया जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।