Live

CRIME NEWS

छपरा में जेल के कक्षपाल को मारी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

Chapra:-बड़ी खबर सारण जिला से है..यहां बेखौफ अपराधियो ने जेल के कक्षपाल को गोली मार दी है..इस घटना के बाद जेल और आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मंडल कारा में तैनात उच्च कक्षपाल अनुज कुमार साह ड्यूटी कर आवास लौट रहे थे.तभी दरोगा राय चौक के समीप जेल के चाहरदीवारी से सटे ही सड़क पर अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।गोली की आवाज सुनकर जेलकर्मी और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर घायल अनुज कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया.डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अनुज कुमार को पटना रेफर कर दिया है.वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें