Live

DELHI POLICE का क्विक ACTION

PM,HM और CM को जान से मारने की धमकी देने वाले बिहारी को किया ARREST

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-10 करोड़ नहीं देने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और 2 करोड़ नहीं देने पर पीएम नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है.


दिल्ली पुलिस ने आरोपी सुधीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी सुधीर बिहार के बेगूसराय जिला का रहने वाला है और वर्तमान में वह दिल्ली के माधोपुर जेजे कॉलोनी में रहता है.दिल्ली पुलिस ने लोकेशन के आधार पर सुधीर शर्मा को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर रही है.

बतात चलें कि आरोपी सुधीर ने बुधवार को दिल्ली के पीसीआर में दो बार फोन करके धमकी दी थी.पहली कॉल में 10 करोड़ नहीं देने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी .वहीं कुछ ही मिनट बाद ही फिर से फोन करके 2 करोड़ नहीं देने पर पीएम नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी थी.धमकी बाद के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था.


पुलिस ने इसके लिए एसआईटी का गठन किया था.एसआईटी की टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी का पता लगाई थई.पुलिस बुधवार को ही सुधीर के घर पर पहुंची थी,पर वह घर से बाहर था.उसके परिवार वालों ने बताया था कि सुधीर हमेशा शराब के नशे मे रहता है. और उसकी गतिविधि से परिवार के लोग भी परेशान हैं,बाद में पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधर पर गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें