Live

JDU अध्यक्ष को मारी गोली

भागलपुर में बकरी के बच्चे के छोटे से विवाद में बड़ी घटना

A
Arun Chourasiaलेखक

Bhagalpur:-खबर भागलपुर के नवगछिया से है..जहां बकरी के बच्चे के विवाद में जनता दल यूनाइटेड(jdu) के प्रखंड अध्यक्ष सह सरपंच पति को गोली मार दी गई है.यह वारदात जिले के खरीक थाना क्षेत्र स्थित खैरपुर गांव में हुई है.


यहां तीन युवकों ने मिलकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह सरपंच पति पप्पू यादव को गोली मार दी.जिसे इलाज के लिए परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


पीड़ित पप्पू यादव के भाई ने कहा कि तीन माह पहले बकरी के बच्चे को लेकर गांव में विवाद हुआ था। इसी की खुन्नस में छोटू यादव, मनीष यादव और पंकज यादव ने घर पर चढकर पप्पू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है.इसमें दो गोली पप्पू यादव को लगी है,जबकि अपराधियों के द्वारा छह गोली फायर किया गया था। .घटना की सूचना के बाद खरीक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही घायल के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें