Live

CRIME NEWS

सुपौल में चोरी में हुआ असफल..तो बैंक में लगा दी आग..

A
Arun Chourasiaलेखक

SUPAUL:- चोरी की घटना में असफल होने पर चोरों ने बैंक को आग के हवाले कर दिया.यह घटना बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई है.इस तरह की यह पहली घटना है जिसमे चोरी में असफल होने पर चोरों ने बैंक को आग के हवाले कर दिया है ।


मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के हरदी सेंट्रल बैंक की शाखा में देर रात चोरों ने चोरी की नियत से ग्रिल का ताला काटकर बैंक के अंदर घुसे, जिसके बाद लॉकर को खोलने की कोशिश की गई, लेकिन लॉकर नहीं खुली, जिसके बाद चोरों ने बैंक में आग लगा दी और वहां से निकल गए।


सुबह जब आसपास के लोग जागे तो देखा की बैंक धू- धू कर जल रही है। जिसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बैंक का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई वहीं एसपी सुपौल भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की.



हैरत की बात यह भी है की बैंक से कुछ ही दूरी पर हरदी का पुलिस कैंप भी है। बाबजूद चोरों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है.वहीं पुलिस छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कह रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें