Live

बढी मुश्किलें

YouTuber मनीष कश्यप के खिलाफ EOU ने एक और केस दर्ज किया..जानिए वजह..

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-U-TUBER मनीष कश्यप के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है..यह केस बिहार की आर्थिक अपराध इकाई थाना में अंकित की गई है.


यह केस खुद की गिरफ्तारी की भ्रामक खबर सोसल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए किया गया है.इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांड सं0-03/23 तथा 04/23 के अभियुक्त मनीष कश्यप के द्वारा अपने नए Twitter हैंडल पर अपनी गिरफ्तारी की पूर्णतः असत्य तथा भ्रामक फोटो पोस्ट किया है.


तमिलनाडु में बिहार के कामकाजी निवासियों के असत्य तथा उन्माद फैलाने वाले वीडियो प्रकरण में आर्थिक अपराध इकाई थाना के अभियुक्त मनीष कश्यप के द्वारा अपने नए twitter हैंडल पर अपनी गिरफ्तारी की एक फोटो पोस्ट की गई है जो पूर्णतः असत्य तथा भ्रामक है।यह फोटो दि० 05/02/2019 की है,जब उन्हें पटना पुलिस के द्वारा दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस भ्रामक पोस्ट के लिए पुनः प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें