Live

BREAKING NEWS

हमसफर के बाद वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग,जानें डिटेल्स..

A
Arun Chourasiaलेखक

DESK:-दिल्ली-दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस के बाद दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस में भी आग लगी,जिसमें कई यात्री चपेट मे आ गए.आगलगी की यह घटना भी यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन के पास आज अहसे सुबहर करीब 3 बजे हुई है..


मिली जानकारी के अनुसार वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग में 19 यात्री झुलस गए हैं.12254 नंबर की वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस इटावा स्टेशन के आउटर के पास धीमी हुई तो कुछ यात्रियों ने एस-6 कोच में धुआं उठते देखा जिसके बाद भगदड़ मच गई.यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद कर भागने लगे.सूचना के बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोकी गई पर तबतक आग तेज हो गयी और कई यात्री इस चपेट में आ गए.कुल मिलाकर 19 रेल यात्री आग की चपेट में आने से झुलस गए.इनमें से कइयों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.


बताते चले कि इससे बुधवार को ही पहले ही इटावा स्टेशन के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही हमसफर एक्सप्रेस के एस-1 समेत तीन कोच आग की वजह से धू-धूकर जल गई थी.हमसफर के साथ ही भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में धमाके हुए थे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें