Live

सनसनी

मुजफ्फरपुर में घर जा रहे युवक की गोली मार हत्या..

A
Arun Chourasiaलेखक

MUZAFFARPUR:-बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से है,जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों के बीच चीख पुकार मची रही।


हत्या की यह घटना जिले के बरुराज थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान बखरी गांव के अशोक राय के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक राय बौरिंग चौक से अपने घर लौट रहा था । इस दौरान तिरहुत नहर के समीप घेरकर अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।। जिससे बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीर को आता देख अपराधी भाग निकला।। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने अशोक को एक प्राथमिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।। वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


हत्या की सूचना मिलने के बाद बरूराज थाने की पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।। फिलहाल अभी घटना का कारण का खुलासा नहीं हो सका है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें