Live

BIHAR NEWS

BPSC TRE-4 में 932 पद बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती, आठ विषयों में नई रिक्तियों से अभ्यर्थियों को फायदा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना:बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग नेTRE-4शिक्षक भर्ती में932अतिरिक्त पद जोड़ दिए हैं. इसके साथ ही भर्ती का कुल आंकड़ा बढ़कर33,320पद हो गया है. इससे पहले आयोग ने32,388पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था.

आयोग के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से संशोधित पूरक अधियाचना प्राप्त होने के बाद अतिरिक्त रिक्तियां जोड़ी गई है. इनमें माध्यमिक विद्यालयों के लिए493और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए439पद शामिल है.

कक्षा9से10के लिए बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, विशेष विद्यालय अध्यापक, अरबी, फारसी और संगीत जैसे विषयों में रिक्तियां शामिल की गई है. वहीं कक्षा11से12के लिए बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसी विषयों में पद बढ़ाए गए हैं.

आयोग ने बताया है कि इन रिक्तियों का जिला, विषय और कोटिवार विवरण उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है. अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जारी विवरण देख सकते हैं.

TRE-4 की भर्ती में पद बढ़ने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर मिलेगा. अब उम्मीदवारों की नजर परीक्षा कार्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया और विषयवार रिक्तियों के अंतिम विवरण पर रहेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें