BIHAR NEWS
BPSC TRE 4 का फॉर्म भरते ही अभ्यर्थियों की आंखों में खुशी के आंसू, शिक्षक बनने के सपने को मिली नई उम्मीद
पटना: राजधानी पटना मेंBPSC TRE 4की आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला. लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने आवेदन पूरा होने के बाद राहत की सांस ली. कई अभ्यर्थियों ने कहा कि फॉर्म भरना उनके लिए सिर्फ एक आवेदन नहीं, बल्कि शिक्षक बनने के सपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
अभ्यर्थियों के मुताबिक उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए लंबे समय से मेहनत की है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब उन्हें अपनी मेहनत का परिणाम मिलने की उम्मीद जगी है. फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर की और कहा कि अब उनका पूरा ध्यान परीक्षा की तैयारी पर रहेगा.
आस्था ने कहा किBPSC TRE 4का फॉर्म भरना उनके लिए भावुक पल रहा. लंबे समय से इस अवसर का इंतजार था और आवेदन पूरा होने के बाद शिक्षक बनने की उम्मीद और मजबूत हुई है.
मुकेश प्रियदर्शी ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिला है. अब पूरी मेहनत परीक्षा की तैयारी में लगाने का लक्ष्य है. हरि विष्णु नारायण और आर्या कुमारी ने भी आवेदन शुरू होने को शिक्षक बनने की दिशा में अहम कदम बताया.
विवेक,प्रियांशु और दिवाकर ने कहा कि फॉर्म भरने के बाद राहत और खुशी दोनों महसूस हुई. वहीं सुष्मिता ने कहा कि आवेदन सबमिट करते समय आंखों में खुशी के आंसू आ गए. वर्षों की मेहनत और इंतजार अब नई उम्मीद में बदल गया है.
BPSC TRE 4 के जरिए शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की अब नजर परीक्षा की आगामी प्रक्रिया और बेहतर प्रदर्शन पर है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।