Live

BPSC TRE Result 2023

इस दिन आएगा BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे करें चेक

P
Prasoon Pandeyलेखक

BPSC TRE Result 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा लिए गये शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर के बाद कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है।


यहां रिजल्ट करें चेक

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर तक बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा लिए गये शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए चेक कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरे प्रदेश में निर्धारित परीक्षा केद्रों पर 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो पालियों में किया गया था। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे हुई थी. शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं, 4 से 15 सितम्बर के बीच डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का काम हुआ था।

परीक्षा परिणाम ऐसे करें चेक

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें