BPSC का बड़ा एक्शन
AEDO परीक्षा में कदाचार पर 32 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, तीन साल का प्रतिबंध
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)लिखित परीक्षा में कदाचार के मामले में 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. आयोग ने इन सभी अभ्यर्थियों को तीन वर्ष तक अपनी परीक्षाओं में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया है. कार्रवाई परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोपों की जांच के बाद की गई है.
आयोग के अनुसार,परीक्षा में कदाचार के आरोप सामने आने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था. अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए जवाब और मामले की जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आयोग ने कार्रवाई का निर्णय लिया. आयोग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अभ्यर्थियों पर लगाया गया प्रतिबंध एक मई 2026 से प्रभावी होगा.
BPSCकी ओर से 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित की गई है. इसमें संबंधित अभ्यर्थियों के नाम के साथ उनके पिता का नाम,पता और जन्मतिथि जैसी जानकारी दी गई है.
इस कार्रवाई के बाद प्रतिबंधित किए गए 32 अभ्यर्थी निर्धारित तीन वर्ष की अवधि के दौरानBPSCकी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे. आयोग की इस कार्रवाई को परीक्षा में अनुशासन और कदाचार के मामलों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है.
AEDOपरीक्षा को लेकर इससे पहले भी कदाचार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मामले सामने आए हैं. ऐसे में 32 अभ्यर्थियों पर हुई यह कार्रवाई प्रतियोगी परीक्षाओं में नियमों के पालन को लेकर आयोग के रुख को दर्शाती है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।