Live

BIG BREAKING

BPSC का बड़ा फैसला, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन की फिर बढ़ायी तारीख, नोटिस जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

BPSC Teacher Bharti Result 2023 :शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सत्यापन की तारीख़ को लेकर BPSC ने बड़ा फैसला लिया है। बीपीएससी ने दस्तावेज सत्यापन की तारीख को बढ़ा दिया है। BPSC ने बड़ा फैसला लेते हुए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट को एक दिन और बढ़ा दिया है।


BPSC ने जारी किया नोटिस

बीपीएससी द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 15 सितंबर तक हो सकेगा। पहले 14 सितंबर तक की तारीख निर्धारित थी लेकिन अब इसे एक दिन के लिए बढ़ा दी गयी है।


गौरतलब है कि बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 4 सितंबर से शुरू हुआ था। बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाने की तारीख एकबार फिर बढ़ा दी है। अब कक्षा 9वीं से 10वीं, माध्यमिक और 11वीं से 12वीं उच्च माध्यमिक के अभ्यर्थी अपना डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 15 सितंबर 2023 तक करवा सकते हैं। बीपीएससी ने इस संबंध में एक बेहद आवश्यक सूचना जारी की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें