Live

Bihar News

बीजेपी सांसद के रिश्तेदार के घर बम से हमला, दहशत में पूरा परिवार, तफ्तीश में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

MUZAFFARPUR :बिहार में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ बदमाशों ने एकबार फिर तांडव मचाते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है और बीजेपी सांसद के बहनोई के घर बम फेंककर हमला किया है।


बीजेपी सांसद के रिश्तेदार के घर बम से हमला

मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद के बहनोई के घर पर बम फेंककर हमला किया गया है। इस घटना के बाद परिजन काफी खौफ में हैं। ये पूरी घटना मुजफ्फरपुर के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद अजय निषाद की बड़ी बहन डॉ. मंजू सहनी के पंखाटोली स्थित आवास के गेट पर बाइक सवार अपराधियों ने बम फेंका।


बमबाजी के बाद दहशत में परिवार

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। पुलिस ने मौके से बम के अवशेष बरामद किए गये हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस पूरे मामले में सांसद के बहनोई ने बताया कि घटना के वक्त वे दुकान पर थे लेकिन पत्नी ने फोनकर बताया कि घर के गेट पर बम फेंका गया है। सांसद के बहनोई की माने तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों का CCTV फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार अपराधियों की शिनाख्त में जुट गयी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें