BIHAR NEWS
बोधगया मठ परिसर में तिब्बत और नेपाल में आपदा में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए हुई विशेष पूजा
बोधगया: बिहार के बोधगया मठ परिसर में तिब्बत और नेपाल में आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा की गई.ताइवान और थाईलैंड से आए श्रद्धालुओं ने इस पूजा में हिस्सा लिया.पूजा की शुरुआत हिन्दू संतों द्वारा हवन से हुई.हवन के बाद4हजार दीप जलाए गए.
बोधगया मठ प्रांगण में दीप जलाने के दौरान बौद्ध धर्म और सनातन धर्म के मंत्रों का एक साथ उच्चारण किया गया.पूजा के दौरान तिब्बत और नेपाल में आपदा के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.जो लोग अभी भी लापता हैं, उनके जल्द सुरक्षित मिलने की कामना की गई.
वहीं, आपदा में अपने परिवार से बिछड़ चुके लोगों के जल्द मिलने और घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने के लिए भी प्रार्थना की गई.बोधगया मठ परिसर में4हजार दीपों के साथ की गई इस विशेष पूजा में आपदा पीड़ितों की शांति और उनके परिवारों के लिए मंगलकामना की गई.
आपको बता दें कि26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर झील फटने से भीषण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की मौत और लापता होने की जानकारी सामने आई है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।