Live

BIHAR NEWS

बोधगया में पासपोर्ट बनवाने का आसान मौका, पांच दिन में 275 लोगों को मिलेगी सुविधा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया: पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. बोधगया के बीटीएमसी परिसर में सोमवार से‘पासपोर्ट सेवा-पासपोर्ट आपके द्वार’अभियान के तहत दो दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर शुरू हो गया है.

शिविर का उद्घाटन आपदा एडीएम पंकज कुमार और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने फीता काटकर किया. इस दौरान आवेदकों को पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जा रही है.

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने बताया कि गया जिले में कुल पांच दिनों का विशेष शिविर लगाया गया है. बोधगया में 21 और 22 सितंबर को शिविर चलेगा,जबकि 23 से 25 सितंबर तक शेरघाटी में पासपोर्ट सेवा उपलब्ध रहेगी.

इन पांच दिनों में कुल 275 अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी किए गए हैं. प्रत्येक दिन 55 आवेदकों को पासपोर्ट संबंधी सेवा दी जाएगी.

पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोग पासपोर्ट सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. अधिकारियों ने आवेदकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचें,ताकि आवेदन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट -

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें