Hindi News / ट्रक से टकराई कार, आग में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत, चालक...

बोधगया में NH-22 पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक से टकराई कार, आग में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत, चालक की हालत गंभीर

Edited By:  |
bodhgaya mai nh-22 per bhishan sadak hadsa

गयाजी: बड़ी खबर गयाजी से है जहांजिले के बोधगया थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव के पास डोभी–पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर बुधवार और गुरुवार देर रात करीब 1:20 बजे खाद से लदे ट्रक और इंडिका कार की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में कार में सवार 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई,जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल चालक का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,खाद से लदा ट्रक सिजुआ गांव की ओर से सर्विस लेन के रास्ते विपरीत दिशा में हाइवे पर चढ़ रहा था. इसी दौरान डोभी से पटना की ओर जा रही तेज रफ्तार इंडिका कार ट्रक के दाहिने हिस्से में स्थित डीजल टैंक से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि डीजल टैंक फट गया और कुछ ही पलों में कार और ट्रक आग की लपटों में घिर गई.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक कार में फंसे दो लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी. दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. जांच के दौरान कार से शराब की कुछ खाली बोतलें भी बरामद हुई है. हालांकि,पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका दुर्घटना से कोई संबंध है या नहीं. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

हादसे के कारण कुछ समय तक NH-22 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--