Hindi News / 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर सम्मेलन में लद्दाख के राज्यपाल हुए...

बोधगया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन : 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस पर सम्मेलन में लद्दाख के राज्यपाल हुए शामिल, वैश्विक शांति पर मंथन

Edited By:  |
bodhgaya mai antarrashtriya bodh sammelan

बोधगया : बिहार केबोधगया में 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें विश्व शांति को लेकर गहन मंथन हुआ. इस सम्मेलन में लद्दाख के राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

एशियन बुद्धिस्ट कॉन्फ्रेंस फॉर पीस द्वारा आयोजित इस नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया. सम्मेलन में मंगोलिया,रूस,भारत,लाओस,वियतनाम,श्रीलंका,बांग्लादेश और जापान सहित कुल 9 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि‘बोधिसत्व,ज्ञान और करुणा’विषय पर आधारित इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दलाई लामा की शिक्षाओं के माध्यम से शांति,अहिंसा और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर दलाई लामा का जन्मदिवस भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हुए ईरान-इजरायल तनाव को लेकर कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भगवान गौतम बुद्ध के शांति और अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है,और यही संदेश आज पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक बन सकता है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--