Live

BIHAR NEWS

बोधगया के वाट थाई मगध विपासना सेंटर में बच्चों के लिए योग शिविर का आयोजन, 4 दिनों तक सिखाए जाएंगे स्वस्थ रहने के गुर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया : बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और शारीरिक एवं मानसिक विकास को लेकर बोधगया के वाट थाई मगध विपासना सेंटर में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर में स्कूली बच्चों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है.

योग गुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने बताया कि योग शक्ति एवं रोग निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कम उम्र से ही योग के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यदि स्कूली बच्चे अभी से अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे तो उनका शरीर स्वस्थ रहेगा और शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का भी विकास होगा.

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण पद्धति है. बच्चों को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए, ताकि वे निरोग और स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ सकें.

यह चार दिवसीय शिविर बच्चों में योग के प्रति रुचि पैदा करने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें