मची अफरा-तफरी
श्राद्ध कर्म से लौट रहे यात्रियों की नाव गंडक में पलटी..कई सवार डूबे..
Gopalganj:-बड़ी खबर गोपालगंज से है..जहां नाव हादसे में 7 लोग नदी में डूब गए.नाव डूबने की सूचना के बाद हड़कंप मचा गया..वहीं 7 में से 5 यात्रियों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई है,जबकि दो यात्री अब भी लापता हैं,जिसकी तलाश की जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार एक श्राद्ध कर्म से वापस लौटते समय गंडक नदी को पार करने के दौरान नाव पलट गई जिसमें नाव पर सवार 7 लोग डूब गए,इनमें 5 सवार तैरकर बाहर निकल गए जबकि दो सवार अब भी लापता है.नाव हादसे की सूचना एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया है.यह हादसा जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गंडक नदी में हुआ है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।