दूसरे दिन भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
चतरा में एनटीपीसी से बिजली और नो एंट्री की मांग, बीजेपी कार्यकर्ताओं का आर्थिक नाकेबंदी
चतराके टंडवा में स्थापित एनटीपीसी परियोजना से नियमित बिजली और आम सड़क पर नो एंट्री लगाने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आर्थिक नाकेबंदी सह धरना-प्रदर्शन दुसरे दिन भी अनवरत जारी है। आंदोलन के दुसरे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता और विधायक किसुन कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मांगों पर डटे हैं। आंदोलन के पहले दिन की शाम बिजली विभाग के प्रमंडलीय आयुक्त एके उपाध्याय और चतरा के एक्सक्यूटिव इंजिनियर ने विधायक सहित आंदोलन पर बैठे कार्यकर्ताओं संग वार्ता किया। वार्ता के दौरान उनकी मांगों को सुना जिसके बाद एनटीपीसी से मांगो के विचार को लेकर बैठक किया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।