बिहार की सभी सीट पर खिलेगा 'कमल'
BJP नेता राजू सिंह ने महागठबंधन को लताड़ा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर में 5 नवंबर को देश के गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के बिहार दौरे को लेकर बीजेपी के तमाम नेता और कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित हैं। इसी क्रम में बीजेपी विधायक राजू सिंह ने कहा कि अमित शाह के बिहार दौरे से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है। साथ ही उन्होंने इशारों में कहा कि चाचा-भतीजा में फ़ोटो लगवाने और दिखाने की होड़ मची है।
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे से उत्तर-बिहार की सभी लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री मुजफ्फरपुर से चुनावी शंखनाद करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरे से विपक्षी खेमा घबराहट में है। इसी बीच उन्होंने नीतीश कुमार के कांग्रेस पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब इंडिया गठबंधन में अच्छा महसूस नहीं कर रहे है। कांग्रेस उनको भाव नहीं दे रही है।
वही लाखों युवाओ को नियुक्ति पत्र देने के मामले में उन्होंने कहा कि महागठबंधन में केवल क्रेडिट लेने के लिये होड़ मची हुई है। इस सरकार ने बाहरी लोगो को सरकार नौकरी देकर बिहार के युवकों को ठगने का काम किया है। इस शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नीतीश कुमार ने डोमेसाइल नीति लागू नहीं करके बिहारी अभ्यर्थियों के साथ ना इंसाफ़ी की है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा-भतीजा में इन दिनों फ़ोटो लगवाने और दिखाने का खेल चल रहा है। बिहार की जनता जंगलराज वाले लोगों से भयभीत है। आगामी लोकसभा और विधानसभा में बिहार की जनता इनलोगो को सबक सिखाएगी।
इसी दौरान उन्होंने बिहार पुलिस के अधिकारियों को भी सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारियों ने पूरे राज्य में गुंडाराज मचा रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं संग थाना प्रभारी की मिली भगत है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हर प्रभारी की कमाई 2 से 5 लाख रूपये है। इनकी संपत्ति की जांच होनी ही चाहिए।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।