बीजेपी नेता की मौत के बाद मचा सियासी बवाल
भाजपा विधायकों ने काला पट्टा डाल किया विधानसभा मार्च, सरकार पर खूब बरसे सम्राट
NEWS DESK : बीजेपी नेता की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी आक्रोशित है। बीजेपी के विधायक और पार्षदों ने आज गले में काला पट्टा डालकर बिहार विधानसभा में मार्च किया और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
सरकार ने जानबूझकर किया लाठीचार्ज
विधानसभा मार्च से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर लाठीचार्ज कराया है। इस पूरे मामले को लेकर लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे।
"शिक्षकों का नहीं बल्कि बीजेपी का है आंदोलन"
सम्राट चौधरी ने गरजते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का आंदोलन है। ये शिक्षक का आंदोलन नहीं है, हम उनके समर्थन में थे। हमने शिक्षकों को नहीं बुलाया है। हम दूसरे के बल पर राजनीति नहीं करते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ता के बल पर आंदोलन करती है, तभी तो इतने शिष्टाचार तरीके से हम आंदोलन कर रहे थे।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेरे पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हिंसा का एक वीडियो दिखाइए लेकिन एक नहीं दिखा पाए।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।