Live

Bihar Politics

विरोधियों को पटखनी देने के लिए BJP ने बनाया खास प्लान, बड़े नेताओं को दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

News Desk :आगामी लोकसभा चुनाव में विरोधियों को पटखनी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बिहार बीजेपी ने खास प्लान के तहत प्रदेश के बड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। बीजेपी के इस स्पेशल प्लान से विरोधी दल भी हैरान हैं।


BJP ने बनाया स्पेशल प्लान

पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 साल पूरा होने पर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके साथ ही 20 जून को प्रदेश के 72 हजार बूथों पर सम्राट चौधरी समेत प्रदेश के कई बड़े नेता बूथों पर मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी तारापुर के बूथ सं0-74, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण के पश्चिम मंडल के बूथ सं. -71, 72, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय के बूथ सं.-74, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार के बूथ सं.-74 पर मौजूद रहेंगे।

यहां भी मौजूद रहेंगे बड़े नेता

इसके साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण के बूथ सं.-194, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना महानगर के बूथ सं.- 93, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लोकनायक मंडल के बूथ सं. - 42, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव खाजेकला मंडल के 199 बूथ पर मौजूद रहेंगे।

वहीं, बिहार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार गया के 133 बूथ पर, पटना महानगर के बांकीपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और पटना ग्रामीण के बूथ सं.- 250 पर बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े जी मौजूद रहेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें