Bihar Politics
नित्यानंद राय के तीखे बयान पर ललन सिंह का पलटवार, अनुकंपा वाला नेता दिया करार, विवेक ओबेरॉय को लेकर BJP को घेरा
PATNA :बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष की तरफ से जुबानी जंग तेज हो गयी है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के तीखे बयान पर जेडीयू प्रेसिडेंट ललन सिंह ने करारा प्रहार किया है।
नित्यानंद राय पर ललन सिंह का पलटवार
ललन सिंह ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को घेरते हुए उन्हें अनुकंपा वाला नेता करार दिया है और कहा कि नित्यानंद राय को ये बताना चाहिए कि विवेक ओबेरॉय कौन है? विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार है और अख़बारों में जो खबर सामने आयी है, उसमें उन्होंने आज से तीन दिन पहले कहा है कि संविधान बदलने की जरूरत है। परिवर्तन की जरूरत है। पहले उन्हें ये बताना चाहिए कि विवेक ओबेरॉय कौन हैं।
"भारत भी घूमेंगे और पाकिस्तान भी"
वहीं, केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के इस बयान पर कि जेडीयू वालों को पहले पाकिस्तान घूमकर आना चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा कि हमलोग पाकिस्तान भी घूमेंगे और भारत भी घूमेंगे। हमलोग धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट नहीं लेते हैं। हम लोग सामाजिक सद्भाव बनाकर रखने वाले लोग हैं।
वहीं, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जाने पर ललन सिंह ने कहा कि उनसे पूछिए कि मणिपुर में लॉ एंड ऑर्डर तो अच्छा है। 72 दिनों के बाद वहां FIR दर्ज हो रहा है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।