BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे दरभंगा : दरभंगा में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माता की श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल
दरभंगा:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे. दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की दिवंगत माता जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे.दरभंगा हवाई अड्डा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास के लिए रवाना हुए.
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की माता स्व.राधा देवी सरावगी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दरभंगा पहुंचे. दरभंगा हवाई अड्डा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.
सूत्रों के अनुसार राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पर आयोजित की जाएगी. बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा होगी और नामों की घोषणा किये जाने की संभावना है.