Live

पुलिसवाला बना चोर !

कड़कड़ाती ठंढ में BEGUSARAI पुलिस का जलावन चोरी करते VIDEO हुआ वायरल..

A
Arun Chourasiaलेखक

Begusarai:-कड़ाके की ठंढ ने पुलिस वाले को भी चोर बना दिया है...और वह ठंढ से बचने के लिए लकड़ी व्यवसायी के दुकान से जलावन की चोरी कर रहा है..पुलिस वाले के जलावन चोरी का बेगूसराय पुलिस का सीसीटीवी फूटेज सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.इस वीडियों के वायरल होने के बाद कंपकंपाती सर्दी और इससे बचने के लिए सरकारी इंतजाम पर सवाल उठने लगें हैं..

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस वाले के जलावन चोरी का यह वीडियो बेगसूराय जिले के बखरी थाना पुलिस का है..इस वीडियो में पुलिस गाड़ी लकड़ी व्यवसायी के दुकान के पास रूकती है और फिर इसमें से एक पुलिसवाला उतर कर वहां से जलावन के लिए लकड़ी उठाकर अपनी गाड़ी में रखता है. यह वीडियो 3 जनवरी की रात 9:30 बजे की बखरी बाजार स्थित कमास्थान मोहल्ले की है.

सरकार और जिला प्रशासन ठंढ से बचाव को लेकर आम लोगों के लिए अलाव का इंतजाम करती है..पर यहां पुलिसवाले को भी अलाव के लिए सरकारी इंतजाम नहीं मिल रहा है और उसे रात के अंधेरे में चोरी अलाव के लिए जलावन की चोरी करना पड़ा रहा है.इसम मामले को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के आलाधिकारी को जरूर संज्ञान लेना चाहिए

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें