Live

लहराया परचम

सहरसा के लाल ने पंजाब में नेशनल डांस स्पोर्टस चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता

A
Arun Chourasiaलेखक

SAHARSA:सहरसा के लाल रोहन कुमार ने नेशनल डांस स्पोर्टस चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीत कर अपने परिवार सहित बिहार का नाम रौशन किया है।इस जीत के बाद रोहन एवं उनके परिवार को चौतरफा बधाई मिल रही है.

दरअसल पंजाब के जालंधर में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्टस चैंपियनशिप में रोहन कुमार ने अपना परचम लहराया है।रोहन इंडियन आर्मी में जूनियर कमांडेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत कुमार आत्मानंद ठाकुर के पुत्र हैं,और मूल से सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं0-24 शारदा नगर का रहने वाला हैं।रोहन 8वीं का छात्र है।इस जीत के बाद पंजाब से सहरसा पहुंचे रोहन कुमार का स्वागत किया गया वहीं इसके बाद घर में चहल पहल देखी जा रही है.उन्हें मिठाई खिलाकर पूरे परिवार के लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया है।रोहन ने कशिश न्यूज से खास बातचीत में कहा कि उनका बचपन से ही सपना था अच्छा डांसर बनने का ..अक्सर टीवी पर धर्मेश सर का रियल्टी शो देखा करता था जिसके बाद मुझे भी शौक जगा कि मैं भी एक अच्छा डांसर बनूं और बड़े स्टेज शो में भाग लेकर माता पिता के साथ साथ बिहार और देश का नाम रौशन कर सकूं।इस प्रतियोगिता से उनका उत्साह बढा है और आनेवाले दिनों में कई अन्य प्रतियोगिता में भी वे शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें