BIHAR NEWS
बिहार विधान परिषद में 43 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
पटना: बिहार विधान परिषद् सचिवालय में विभिन्न पदों पर चयनित43अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. विधान परिषद् उपभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे.
भर्ती प्रक्रिया के तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के33और निम्न वर्गीय लिपिक के10पदों पर अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल रहा.
इस अवसर पर सभापति अवधेश नारायण सिंह और बिहार विधान परिषद् के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. सभापति ने अभ्यर्थियों की मेहनत,लगन और प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई. कार्यक्रम में विधान परिषद् के निदेशक ज्ञान प्रकाश,उप सचिव मिथिलेश कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।