Live

"कटिहार फायरिंग पर DM-SP से मांगी गई रिपोर्ट"

बोले ऊर्जा मंत्री - पूरे मामले को देख रहा है विभाग, बीजेपी पर भी साधा निशाना

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :कटिहार में हुई पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत के बाद बिहार की सियासत में उबाल है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहा है, वहीं इस पूरे मामले पर अब नीतीश सरकार में ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने बड़ा बयान दिया है।


ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान

बिहाह के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि बरसात में ट्रिपिंग की घटना होती है और ये समस्या थी, लगातार होती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या भारत सरकार का जो पूर्णिया में ग्रिड है, वहां कुछ प्रॉब्लम चल रहा था, जिसको दो दिन पहले ही ठीक कर लिया गया था लेकिन इसी बीच कुछ लड़कों ने वहां हंगामा किया और हंगामा करने के बाद हमला किया, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।


डीएम और एसपी से मांगी गयी रिपोर्ट

हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या गोली चलाना न्यायसंगत है तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले को विभाग देख रहा है। डीएम और एसपी से रिपोर्ट मांगी गयी है। देखना पड़ेगा कि आखिर किस स्थिति में गोली चली है। वहीं, बीजेपी द्वारा गोलीकांड मामले पर सरकार से इस्तीफे की मांग पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मणिपुर में क्या हो रहा है, ये बीजेपी का बताना चाहिए। वहां के मुख्यमंत्री क्यों नहीं इस्तीफा दे रहे हैं।


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राजनीति का स्तर लगातार गिर रह है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। वहीं, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे इतना डरे हुए क्यों हैं?

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें