Live

बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026

आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का मौका

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी है. समिति ने आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है. अब पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त समय मिल गया है.

आज समाप्त हो रही थी आवेदन की तिथि

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 31 अक्टूबर तक विस्तारित कर दी गई है.

गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित थी. बुधवार को आवेदन की अवधि समाप्त हो रही थी. इसी बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लिया.

31 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन

समिति की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार,सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. अभ्यर्थियों को 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा. अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इस वेबसाइट से करें आवेदन

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

आवेदन के लिए वेबसाइट है:sletregistration.cbrt.co.in

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और फॉर्म जमा करने से पहले सभी आवश्यक जानकारियों की जांच कर लें. परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देशों के लिए समिति की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें