बिहार पुलिस की बड़ी पहल
साइबर अपराध से निपटने के लिए ऑनलाइन साइबर हैकाथॉन-2026 का शुभारंभ
पटना : साइबर सुरक्षा मजबूत करने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की पहल,कॉलेज के छात्र विकसित करेंगे. आधुनिक डिजिटल समाधान;विजेताओं को मिलेंगे1.5लाख रुपये तक के पुरस्कार बिहार में साइबर अपराध की रोकथाम और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई (CCSU)ने ऑनलाइन साइबर हैकाथॉन-2026की शुरुआत की है.12अक्टूबर2026को शुरू हुए इस हैकाथॉन का उद्देश्य साइबर अपराध से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों के समाधान के लिए नई तकनीक,रचनात्मक सोच और आधुनिक डिजिटल समाधानों को प्रोत्साहित करना है.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,इस कार्यक्रम का शुभारंभ12अक्टूबर को किया गया. इसमें बिहारCCSUके पुलिस महानिरीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा,पुलिस उपमहानिरीक्षक अवकाश कुमार,साइबर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश औरC-DAC,पटना के निदेशक अभिनव दीक्षित शामिल हुए.
पांच बड़ी चुनौतियों पर काम करेंगे प्रतिभागी
साइबर हैकाथॉन में कॉलेज के छात्र हिस्सा लेंगे. इसके लिए साइबर अपराध और सुरक्षा से संबंधित पांच समस्या-आधारित विषय निर्धारित किए गए हैं.
म्यूल बैंक खातों की पहचान: संदिग्ध खातों का पता लगाने और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच के लिए प्लेटफॉर्म विकसित करना.
AIआधारित एंड्रॉयड सुरक्षा: एंड्रॉयड एप्लिकेशन की सुरक्षा और फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए समाधान तैयार करना. सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना की पहचान: समन्वित तरीके से फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का पता लगाने वाली प्रणाली विकसित करना. जन शिकायतों का विश्लेषण: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से शिकायतों के विश्लेषण और उनके समाधान की निगरानी करना.
डिजिटल साक्ष्यों की प्रामाणिकता: डिजिटल साक्ष्यों की सत्यता और अखंडता की पुष्टि के लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म तैयार करना. इन चुनौतियों के जरिए प्रतिभागियों को साइबर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़ी वास्तविक समस्याओं के लिए प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा.
1.5लाख रुपये तक का पुरस्कार
हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए तीन पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं. प्रथम विजेता को1.5लाख रुपये,द्वितीय विजेता को1लाख रुपये और तृतीय विजेता को50हजार रुपये दिए जाएंगे.
26अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन, 28नवंबर को परिणाम
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,ऑनलाइन साइबर
हैकाथॉन-2026की वेबसाइट12अक्टूबर को लॉन्च की गई और इसी के साथ प्रतिभागियों का पंजीकरण शुरू हुआ.
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख:26अक्टूबर2026
विकसित समाधान जमा करने की अंतिम तारीख:20नवंबर2026
समाधानों की स्क्रीनिंग:C-DACऔरIITके विशेषज्ञों द्वारा
विजेताओं की घोषणा:28नवंबर2026साइबर सुरक्षा में तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई की इस पहल का उद्देश्य तकनीकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना,साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक सोच और अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने की दिशा में सहयोग मजबूत करना है.
पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।