Hindi News / समस्तीपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम

BIHAR NEWS : समस्तीपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम

Edited By:  |
bihar news

समस्तीपुर:पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर समस्तीपुर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई. जुलूस में हजारों की संख्या में पैगंबर-ए-इस्लाम के चाहने वाले लोग शामिल हुए.

जुलूस के दौरान लोगों के लबों पर“लब्बैक या रसूलल्लाह” और“पत्ती-पत्ती, फूल-फूल, या रसूल” के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा शहर नारे-ए-रसूल से गूंज उठा.

खास बात यह रही कि इस बार जुलूस पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में निकाली गई. न कोई डीजे, न बाजा—बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया.

इस मौके पर कारी मोतिउर रहमान ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को मोहब्बत, भाईचारा, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया. हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में आपसी भाईचारा और शांति कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी का मकसद केवल जश्न मनाना नहीं, बल्कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और उनके बताए इंसानियत के रास्ते को लोगों तक पहुंचाना भी है.

उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि समाज में नफरत को जगह न दें, एक-दूसरे का सम्मान करें और अमन, मोहब्बत एवं भाईचारे का पैगाम आगे बढ़ाएं.